‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर के कॉकपिट में राष्ट्रपति:जैसलमेर के किले से शक्ति स्थल तक नापा आसमान, 10 फोटो में देखिए राष्ट्रपति की पहली साहसिक यात्रा

‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर के कॉकपिट में राष्ट्रपति:जैसलमेर के किले से शक्ति स्थल तक नापा आसमान, 10 फोटो में देखिए राष्ट्रपति की पहली साहसिक यात्रा

सरहदी जिले जैसलमेर के आसमान में आज एक नया इतिहास रचा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायु सेना की वर्दी में राष्ट्रपति का यह अंदाज देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उनके साथ दूसरे विमान में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी उड़ान भरी। आसमान की ऊंचाइयों से राष्ट्रपति ने न केवल स्वर्ण नगरी के सोनार किले को निहारा, बल्कि पोकरण की उस पावन धरा ‘शक्ति स्थल’ को भी नमन किया, जहाँ भारत ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी। कॉकपिट से रेडियो के जरिए देश को संदेश देते हुए राष्ट्रपति ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ का गौरव बताया। देखिए 10 तस्वीरों में आज का ऐतिहासिक कार्यक्रम:

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *