भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 मार्च 2026 को प्रस्तावित राजगीर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर का परिभ्रमण भी करेंगी। इस अतिविशिष्ट कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र को अस्थायी रूप से ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया है। कार्यक्रम स्थलों को नो फ्लाई जोन बनाया पुलिस अधीक्षक, नालंदा से प्राप्त सुरक्षा रिपोर्ट और राष्ट्रपति की सुरक्षा से संबंधित ‘ब्लू-बुक’ के कड़े निर्देशों के आलोक में यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। इसके तहत राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत सभी कार्यक्रम स्थलों और भ्रमण मार्ग को पूरी तरह ‘नो फ्लाई जोन’ बना दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर समेत किसी भी प्रकार के गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं (Non-conventional Flying Objects) के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ‘सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं’ जिला पदाधिकारी ने राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और खंडहर क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 मार्च 2026 को प्रस्तावित राजगीर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर का परिभ्रमण भी करेंगी। इस अतिविशिष्ट कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र को अस्थायी रूप से ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया है। कार्यक्रम स्थलों को नो फ्लाई जोन बनाया पुलिस अधीक्षक, नालंदा से प्राप्त सुरक्षा रिपोर्ट और राष्ट्रपति की सुरक्षा से संबंधित ‘ब्लू-बुक’ के कड़े निर्देशों के आलोक में यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। इसके तहत राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत सभी कार्यक्रम स्थलों और भ्रमण मार्ग को पूरी तरह ‘नो फ्लाई जोन’ बना दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर्स, पावर्ड हैंड ग्लाइडर समेत किसी भी प्रकार के गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तुओं (Non-conventional Flying Objects) के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ‘सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं’ जिला पदाधिकारी ने राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और खंडहर क्षेत्र में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।


