आजाद कॉलोनी स्थित गुलाब शाह वाली की मजार पर उर्स का आयोजन किया गया। गुलाब शाह कमेटी ने मजार की आकर्षक विद्युत और फूलों सज्जा की। सुबह से शाम तक जायरीनों की भीड़ रही। मगरिब की नमाज के बाद कमेटी के युवाओं ने मजार पर चादर और फूलों की चादर चढ़ाई। देश में अमन-शांति और भाईचारे की दुआ की। कमेटी अध्यक्ष जावेद भाई ने बताया अतिथि ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के जिलाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी थे। हर साल की तरह इस बार भी चादर पेश और लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और सहयोगियों का साफा बांधकर और फूलों की माला से स्वागत किया गया। इस मौके पर टीपू खान, लियाकत कला, जुनैद, जुबेर, नासिर भाई, आमिर खान, सद्दाम खान, सोहेल खान, गोलू खान, आवेश, गुल्लू भाई, नदीम आदि मौजूद थे।


