कुशाभाऊ ऑडिटोरियम में लोकनृत्य-देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां:मंदसौर में गणतंत्र संध्या पर भारत पर्व का भव्य आयोजन

कुशाभाऊ ऑडिटोरियम में लोकनृत्य-देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां:मंदसौर में गणतंत्र संध्या पर भारत पर्व का भव्य आयोजन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोकोत्सव “भारत पर्व” का भव्य आयोजन सोमवार रात मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारत पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीतों और लोकनृत्य ने मोहा मन
कार्यक्रम में उज्जैन के कबीर मालवीय द्वारा देशभक्ति गीतों एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। वहीं धार जिले के कलाकार लखन ने पारंपरिक लोक नृत्य भगोरिया की सजीव और ऊर्जावान प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उपस्थित श्रोताओं ने सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। बेहतर कार्य करने वालों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारत पर्व कार्यक्रम में कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, वन मंडल अधिकारी संजय रायखेरे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक भी ऑडिटोरियम में मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *