बांका में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी:आरएमके मैदान में मुख्य समारोह, सुरक्षा कड़ी, झंडोत्तोलन और परेड का पूर्वाभ्यास संपन्न

बांका में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी:आरएमके मैदान में मुख्य समारोह, सुरक्षा कड़ी, झंडोत्तोलन और परेड का पूर्वाभ्यास संपन्न

बांका में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह 26 जनवरी को बांका शहर स्थित आरएमके उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री उपस्थित रहेंगे। शनिवार को एसडीएम राजकुमार और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने आरएमके हाई स्कूल मैदान में झंडोत्तोलन और परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूर्वाभ्यास में जिला प्रशासन के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने परेड की बारीकियों, मंच व्यवस्था और दर्शक दीर्घा का जायजा लिया। रंग-रोगन का कार्य तेजी से जारी
समारोह के लिए आरएमके मैदान परिसर को सजाया जा रहा है। झंडोत्तोलन स्थल और मैदान के चारों ओर साफ-सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य तेजी से जारी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मैदान का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जिले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट पर रखा गया है, लऔर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 26 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिला पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में सुबह 8:00 बजे, बांका आरएमके उच्च विद्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुबह 8:45 बजे, आरएमके मैदान में जिला पदाधिकारी का आगमन और परेड सुबह 8:50 बजे होगा। बांका कार्यालय में 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा
इसके अतिरिक्त, समाहरणालय में 9:55 बजे, खेल भवन सह व्यायामशाला में 10:05 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका के कार्यालय में 10:10 बजे,अनुमंडल कार्यालय बांका के प्रांगण में 10:25 बजे,पुलिस केंद्र बांका के प्रांगण में 10:40 बजे और सिविल सर्जन बांका कार्यालय में 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए चार प्लाटून तैयार किए गए हैं,जिनमें बीएमपी का एक प्लाटून, बीएपी के पुरुष एवं महिला प्लाटून तथा होमगार्ड का एक प्लाटून शामिल है।राष्ट्रगान के लिए एसएस बालिका विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहेंगी। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा,अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा। बांका में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह 26 जनवरी को बांका शहर स्थित आरएमके उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री उपस्थित रहेंगे। शनिवार को एसडीएम राजकुमार और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने आरएमके हाई स्कूल मैदान में झंडोत्तोलन और परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूर्वाभ्यास में जिला प्रशासन के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने परेड की बारीकियों, मंच व्यवस्था और दर्शक दीर्घा का जायजा लिया। रंग-रोगन का कार्य तेजी से जारी
समारोह के लिए आरएमके मैदान परिसर को सजाया जा रहा है। झंडोत्तोलन स्थल और मैदान के चारों ओर साफ-सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य तेजी से जारी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मैदान का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जिले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट पर रखा गया है, लऔर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 26 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिला पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय में सुबह 8:00 बजे, बांका आरएमके उच्च विद्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुबह 8:45 बजे, आरएमके मैदान में जिला पदाधिकारी का आगमन और परेड सुबह 8:50 बजे होगा। बांका कार्यालय में 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा
इसके अतिरिक्त, समाहरणालय में 9:55 बजे, खेल भवन सह व्यायामशाला में 10:05 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका के कार्यालय में 10:10 बजे,अनुमंडल कार्यालय बांका के प्रांगण में 10:25 बजे,पुलिस केंद्र बांका के प्रांगण में 10:40 बजे और सिविल सर्जन बांका कार्यालय में 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए चार प्लाटून तैयार किए गए हैं,जिनमें बीएमपी का एक प्लाटून, बीएपी के पुरुष एवं महिला प्लाटून तथा होमगार्ड का एक प्लाटून शामिल है।राष्ट्रगान के लिए एसएस बालिका विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहेंगी। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा,अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *