कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां पूरी:शहर में भगवा ध्वज और भगवान राम-हनुमान के कटआउट लगे

कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां पूरी:शहर में भगवा ध्वज और भगवान राम-हनुमान के कटआउट लगे

सीमांचल के अयोध्या कहे जाने वाले कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न हिंदू सामाजिक संगठनों द्वारा इस आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए यज्ञशाला मैदान में श्रीराम सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। श्रीराम सेना के संरक्षक पप्पू पांडेय बाबा और जिला अध्यक्ष बीकू सिंह ने बताया कि कटिहार नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों सहित प्रखंड और पंचायत स्तरों पर पोस्टर, बैनर और भगवा ध्वज लगाए गए हैं। श्रीराम सेना के सदस्य घर-घर जाकर राम भक्तों और सनातनियों को 26 मार्च दोपहर 11:00 बजे LWC के विशाल मैदान में रामनवमी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। पूरे कटिहार शहर को भगवामय कर दिया गया उन्होंने यह भी बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज में एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनुशासन का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भक्ति और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शिरकत करें। छोटे-बड़े वाहनों पर भी ध्वज पताका लहरा रही श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष बीकू सिंह के अनुसार, शोभायात्रा के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पूरे कटिहार शहर को भगवामय कर दिया गया है। चौक-चौराहों और सभी वार्डों में घरों पर राम ध्वज लगाए गए हैं। शहीद चौक से जेपी चौक के बीच भगवान श्री राम, हनुमान और देवों के देव महादेव के विशालकाय कटआउट पोस्टर भी लगाए गए हैं। सड़कों पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर भी ध्वज पताका लहरा रही है। इस शोभायात्रा की तैयारियों में श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष बीकू सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक दीवान और संरक्षक पप्पू आशीष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीमांचल के अयोध्या कहे जाने वाले कटिहार में रामनवमी शोभायात्रा की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न हिंदू सामाजिक संगठनों द्वारा इस आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए यज्ञशाला मैदान में श्रीराम सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। श्रीराम सेना के संरक्षक पप्पू पांडेय बाबा और जिला अध्यक्ष बीकू सिंह ने बताया कि कटिहार नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों सहित प्रखंड और पंचायत स्तरों पर पोस्टर, बैनर और भगवा ध्वज लगाए गए हैं। श्रीराम सेना के सदस्य घर-घर जाकर राम भक्तों और सनातनियों को 26 मार्च दोपहर 11:00 बजे LWC के विशाल मैदान में रामनवमी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। पूरे कटिहार शहर को भगवामय कर दिया गया उन्होंने यह भी बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज में एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनुशासन का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भक्ति और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शिरकत करें। छोटे-बड़े वाहनों पर भी ध्वज पताका लहरा रही श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष बीकू सिंह के अनुसार, शोभायात्रा के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। पूरे कटिहार शहर को भगवामय कर दिया गया है। चौक-चौराहों और सभी वार्डों में घरों पर राम ध्वज लगाए गए हैं। शहीद चौक से जेपी चौक के बीच भगवान श्री राम, हनुमान और देवों के देव महादेव के विशालकाय कटआउट पोस्टर भी लगाए गए हैं। सड़कों पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों पर भी ध्वज पताका लहरा रही है। इस शोभायात्रा की तैयारियों में श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष बीकू सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक दीवान और संरक्षक पप्पू आशीष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *