दरभंगा में पैक्स चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के 13 प्रखंड अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल, सदर दरभंगा, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, किरतपुर, हायाघाट, जाले, कुशेश्वरस्थान और घनश्यामपुर में 6 फरवरी को वोटिंग होगी। कुल 83 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने 21 सेक्टर दंडाधिकारी और 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। इसके अलावा पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान से एक पहले अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मतदान दल समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएं।
सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश वोटिंग खत्म होने के बाद मतपेटियों को वज्रगृह में भेजने के बाद ही पदाधिकारी अपना स्थान छोड़ेंगे। इसके साथ ही सभी सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे हर घंटे मतदान संबंधी खैरियत प्रतिवेदन जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जो 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक कार्यरत रहेगा। प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चांदनी कुमारी को बनाया गया है। दूरभाष संख्या 06272-240600 है। आम जनता से अपील वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी सेक्टर, जोनल और मतपेटिका संग्रहण दल के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें। दरभंगा में पैक्स चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के 13 प्रखंड अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल, सदर दरभंगा, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, किरतपुर, हायाघाट, जाले, कुशेश्वरस्थान और घनश्यामपुर में 6 फरवरी को वोटिंग होगी। कुल 83 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने 21 सेक्टर दंडाधिकारी और 6 सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। इसके अलावा पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान से एक पहले अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मतदान दल समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएं।
सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश वोटिंग खत्म होने के बाद मतपेटियों को वज्रगृह में भेजने के बाद ही पदाधिकारी अपना स्थान छोड़ेंगे। इसके साथ ही सभी सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे हर घंटे मतदान संबंधी खैरियत प्रतिवेदन जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जो 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक कार्यरत रहेगा। प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चांदनी कुमारी को बनाया गया है। दूरभाष संख्या 06272-240600 है। आम जनता से अपील वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी सेक्टर, जोनल और मतपेटिका संग्रहण दल के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें।


