कुशेश्वरस्थान मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी:फूलों और रंगीन रोशनी से सजा, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अंदेशा

कुशेश्वरस्थान मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी:फूलों और रंगीन रोशनी से सजा, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अंदेशा

कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर महाशिवरात्रि के लिए पूरी तरह तैयार है। मंदिर परिसर को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्य द्वार से लेकर शिखर तक गेंदा और गुलाब के फूलों की झालरें लगाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के साथ भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन तथा मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार, महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर की आकर्षक सजावट और रोशनी से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं में इस पावन पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर महाशिवरात्रि के लिए पूरी तरह तैयार है। मंदिर परिसर को फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्य द्वार से लेकर शिखर तक गेंदा और गुलाब के फूलों की झालरें लगाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के साथ भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन तथा मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास की अलग व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार, महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर की आकर्षक सजावट और रोशनी से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं में इस पावन पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *