दरभंगा | दरभंगा शहर के माधवेश्वर परिसर स्थित श्यामा मंदिर में इस वर्ष भी भव्य मां श्यामा नामधुन संकीर्तन सह नवाह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से कलश शोभायात्रा के साथ होगी। यह यात्रा पारंपरिक वाद्य-यंत्रों और देवी-देवताओं के जयघोष के बीच निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। यज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के बाद किया जाएगा, जो 10 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह और शाम संकीर्तन, हवन, भजन-कीर्तन तथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए नित्य भोग-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि निबंधन राशि मात्र 51 रुपये रखी गई है, जिसे श्यामा मंदिर काउंटर एवं संबंधित मंदिरों पर जमा किया जा सकता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश उठाने वाली कुंवारी कन्याओं को मां श्यामा वस्र (साड़ी) प्रसाद स्वरूप भेंट की जाएगी। इससे पहले शोभायात्रा में शामिल कन्याओं का विधिवत पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारी जोरों पर है। दरभंगा | दरभंगा शहर के माधवेश्वर परिसर स्थित श्यामा मंदिर में इस वर्ष भी भव्य मां श्यामा नामधुन संकीर्तन सह नवाह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 10 नवंबर की सुबह 8 बजे से कलश शोभायात्रा के साथ होगी। यह यात्रा पारंपरिक वाद्य-यंत्रों और देवी-देवताओं के जयघोष के बीच निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। यज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के बाद किया जाएगा, जो 10 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह और शाम संकीर्तन, हवन, भजन-कीर्तन तथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए नित्य भोग-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि निबंधन राशि मात्र 51 रुपये रखी गई है, जिसे श्यामा मंदिर काउंटर एवं संबंधित मंदिरों पर जमा किया जा सकता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश उठाने वाली कुंवारी कन्याओं को मां श्यामा वस्र (साड़ी) प्रसाद स्वरूप भेंट की जाएगी। इससे पहले शोभायात्रा में शामिल कन्याओं का विधिवत पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारी जोरों पर है।


