भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारी शुरू:अपसंस्कृति के खिलाफ रंगकर्म, लोककला को समर्पित आयोजन

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारी शुरू:अपसंस्कृति के खिलाफ रंगकर्म, लोककला को समर्पित आयोजन

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक 7 दिसंबर को बूढ़ानाथ चौक के प्रांगण में संपन्न हुई। रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर की तरफ से 20 से 22 दिसंबर 2025 तक कला केंद्र लाजपत पार्क में आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपसंस्कृति के खिलाफ रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के वरीय सदस्य कौशल किशोर सिंह ने की। बैठक में महोत्सव के सफल संचालन के लिए अलग-अलग उप-समितियों का गठन किया गया। तैयारी संबंधी विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने बताया कि कलाकारों के आवास और भोजन की व्यवस्था डॉक्टर आर.पी. रोड स्थित डोकानियां धर्मशाला में की गई है। विभिन्न राज्यों से आने वाले सभी कलाकारों का रेलवे स्टेशन से ही स्वागत किया जाएगा और आवागमन प्रभारी अपने सदस्यों के साथ उन्हें आयोजन स्थल तक लाएंगे। स्थानीय और बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए जाएंगे, जिसकी सूची शीघ्र ही जारी होगी। इस बार दर्शक दीर्घा की उत्तम व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने सभी सदस्यों से अपील की कि महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने और इसके आयोजन में आने वाले खर्चों को वहन करने हेतु वे अपने-अपने स्तर से सहयोग राशि जुटाने के लिए आगे आएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी रेशमी शहर का यह सांस्कृतिक आयोजन भव्यता के साथ सफल होगा। भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक 7 दिसंबर को बूढ़ानाथ चौक के प्रांगण में संपन्न हुई। रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर की तरफ से 20 से 22 दिसंबर 2025 तक कला केंद्र लाजपत पार्क में आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपसंस्कृति के खिलाफ रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के वरीय सदस्य कौशल किशोर सिंह ने की। बैठक में महोत्सव के सफल संचालन के लिए अलग-अलग उप-समितियों का गठन किया गया। तैयारी संबंधी विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने बताया कि कलाकारों के आवास और भोजन की व्यवस्था डॉक्टर आर.पी. रोड स्थित डोकानियां धर्मशाला में की गई है। विभिन्न राज्यों से आने वाले सभी कलाकारों का रेलवे स्टेशन से ही स्वागत किया जाएगा और आवागमन प्रभारी अपने सदस्यों के साथ उन्हें आयोजन स्थल तक लाएंगे। स्थानीय और बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए जाएंगे, जिसकी सूची शीघ्र ही जारी होगी। इस बार दर्शक दीर्घा की उत्तम व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने सभी सदस्यों से अपील की कि महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने और इसके आयोजन में आने वाले खर्चों को वहन करने हेतु वे अपने-अपने स्तर से सहयोग राशि जुटाने के लिए आगे आएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी रेशमी शहर का यह सांस्कृतिक आयोजन भव्यता के साथ सफल होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *