निर्मली में गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक:SDM ने दिए निर्देश, तय समय पर होगा ध्वजारोहण, प्रभातफेरी-झांकी और क्रिकेट मैच का आयोजन

निर्मली में गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक:SDM ने दिए निर्देश, तय समय पर होगा ध्वजारोहण, प्रभातफेरी-झांकी और क्रिकेट मैच का आयोजन

सुपौल जिले के अनुमंडल कार्यालय निर्मली में शुक्रवार को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस को गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रोटोकॉल के अनुसार सभी चिह्नित कार्यालयों, संस्थानों और प्रमुख स्थलों पर अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि झंडोतोलन निर्धारित समय और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्थान प्रमुख राष्ट्रध्वज को सलामी देंगे
एसडीएम ने बताया कि झंडोतोलन के लिए गोपनीय शाखा निर्मली, अनुमंडल कार्यालय निर्मली, विधिज्ञ संघ निर्मली, अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली, हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली, प्रखंड कार्यालय निर्मली, ई-किसान भवन, मनरेगा कार्यालय, निर्मली थाना, अनुमंडलीय पुस्तकालय, नगर पंचायत कार्यालय, बजाज धर्मशाला, निर्मली चैंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापार संघ सहित अन्य प्रमुख स्थलों को चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों पर अनुमंडल प्रशासन की उपस्थिति में संबंधित अधिकारी या संस्थान प्रमुख द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। प्रभातफेरी और झांकी का भी आयोजन होगा
इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में प्रभातफेरी और झांकी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम में शामिल लोगों को सम्मानित किया जाएगा
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित मैदान में प्रशासन बनाम नागरिक इलेवन के बीच टी-20 फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। मैच के विजेता और उपविजेता टीम के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं कार्यक्रम में शामिल लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पीजीआरओ राजू कुमार, एसईओ मनोज कुमार, नगर पंचायत निर्मली की प्रभारी ईओ वीणा वैशाली, एसडीएच निर्मली के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार, बीईओ मधुसूदन प्रसाद सिंह, निर्मली थाना के एसआई विकास कुमार, अनुमंडलीय पुस्तकालय के सचिव डॉ. रामप्रसाद यादव, निर्मली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक पंसारी, व्यापार संघ निर्मली के पिंकू पंसारी सहित अन्य थे। सुपौल जिले के अनुमंडल कार्यालय निर्मली में शुक्रवार को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस को गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रोटोकॉल के अनुसार सभी चिह्नित कार्यालयों, संस्थानों और प्रमुख स्थलों पर अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि झंडोतोलन निर्धारित समय और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्थान प्रमुख राष्ट्रध्वज को सलामी देंगे
एसडीएम ने बताया कि झंडोतोलन के लिए गोपनीय शाखा निर्मली, अनुमंडल कार्यालय निर्मली, विधिज्ञ संघ निर्मली, अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली, हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली, प्रखंड कार्यालय निर्मली, ई-किसान भवन, मनरेगा कार्यालय, निर्मली थाना, अनुमंडलीय पुस्तकालय, नगर पंचायत कार्यालय, बजाज धर्मशाला, निर्मली चैंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापार संघ सहित अन्य प्रमुख स्थलों को चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थानों पर अनुमंडल प्रशासन की उपस्थिति में संबंधित अधिकारी या संस्थान प्रमुख द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। प्रभातफेरी और झांकी का भी आयोजन होगा
इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में प्रभातफेरी और झांकी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम में शामिल लोगों को सम्मानित किया जाएगा
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित मैदान में प्रशासन बनाम नागरिक इलेवन के बीच टी-20 फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। मैच के विजेता और उपविजेता टीम के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं कार्यक्रम में शामिल लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पीजीआरओ राजू कुमार, एसईओ मनोज कुमार, नगर पंचायत निर्मली की प्रभारी ईओ वीणा वैशाली, एसडीएच निर्मली के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार, बीईओ मधुसूदन प्रसाद सिंह, निर्मली थाना के एसआई विकास कुमार, अनुमंडलीय पुस्तकालय के सचिव डॉ. रामप्रसाद यादव, निर्मली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक पंसारी, व्यापार संघ निर्मली के पिंकू पंसारी सहित अन्य थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *