सालमारी में संतमत सत्संग की तैयारी शुरू:6-7 मार्च को होगा वार्षिक अधिवेशन, ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ शुरुआत

सालमारी में संतमत सत्संग की तैयारी शुरू:6-7 मार्च को होगा वार्षिक अधिवेशन, ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ शुरुआत

सालमारी के ढोलमारा खेल मैदान में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के 47वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों के तहत भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन रविवार को संतमत के नियमानुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों संतमत प्रेमी उपस्थित रहे। संतमत सत्संग कमेटी के डॉ. सत्यनारायण मंडल ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय संतमत सत्संग का आयोजन आगामी 6 और 7 मार्च 2026 को इसी ढोलमारा खेल मैदान में होगा। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ ही संतमत सत्संग की तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में स्वामी योगिराज नागेश्वर बाबा, सद्गुरु स्वामी तेजप्रताप बाबा, बासुदेव बाबा सहित जिला संतमत सत्संग कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य संतमत प्रेमी उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. सत्यनारायण मंडल, डॉ. अशोक कुमार विश्वास, पूर्व विधानपार्षद मोहनलाल अग्रवाल, दिनेश कुमार मंडल, बलदेव प्रसाद यादव, सुबोध गुप्ता, संजीव मंडल, बिपिन मंडल, अरुण मंडल, सुधीर दास, डॉ. चंद्रप्रताप, उत्तम भगत, रंजीत मंडल, अशोक सरावगी, ललित डुबना, मनोज, संदीप, प्रदीप, गोलू और यश शामिल थे। सालमारी के ढोलमारा खेल मैदान में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के 47वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों के तहत भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन रविवार को संतमत के नियमानुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों संतमत प्रेमी उपस्थित रहे। संतमत सत्संग कमेटी के डॉ. सत्यनारायण मंडल ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय संतमत सत्संग का आयोजन आगामी 6 और 7 मार्च 2026 को इसी ढोलमारा खेल मैदान में होगा। भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ ही संतमत सत्संग की तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में स्वामी योगिराज नागेश्वर बाबा, सद्गुरु स्वामी तेजप्रताप बाबा, बासुदेव बाबा सहित जिला संतमत सत्संग कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य संतमत प्रेमी उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. सत्यनारायण मंडल, डॉ. अशोक कुमार विश्वास, पूर्व विधानपार्षद मोहनलाल अग्रवाल, दिनेश कुमार मंडल, बलदेव प्रसाद यादव, सुबोध गुप्ता, संजीव मंडल, बिपिन मंडल, अरुण मंडल, सुधीर दास, डॉ. चंद्रप्रताप, उत्तम भगत, रंजीत मंडल, अशोक सरावगी, ललित डुबना, मनोज, संदीप, प्रदीप, गोलू और यश शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *