बक्सर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज:DM की समीक्षा बैठक, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्वगणना

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बक्सर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी Sahila की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े सभी चार्ज पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और आगामी प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 17 अप्रैल से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया बैठक में डीएम सहिला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर 17 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली स्वगणना प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से खुद भी इस प्रक्रिया में भाग लेकर लोगों को प्रेरित करने को कहा। देश की पहली डिजिटल जनगणना जनगणना 2027 को देश की पहली डिजिटल जनगणना बताया जा रहा है। इस बार पहली बार स्वगणना प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत आम नागरिक सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह प्रावधान जनगणना संशोधन नियम 2022 की धारा 6D के तहत किया गया है। मोबाइल ऐप और पोर्टल से होगी मॉनिटरिंग इस बार डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप के जरिए किया जाएगा, जबकि इसकी निगरानी केंद्रीय पोर्टल के माध्यम से होगी। यह व्यवस्था प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने में मदद करेगी। दो चरणों में पूरी होगी जनगणना जनगणना की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण: 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक स्वगणना और 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण दूसरा चरण: 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक वास्तविक जनगणना संदर्भ तिथि: 1 मार्च 2027 रिविजन राउंड: 1 से 5 मार्च 2027 स्वगणना से बढ़ेगी सटीकता और सुविधा स्वगणना प्रणाली का मुख्य उद्देश्य व्यस्त और कामकाजी परिवारों को सुविधा देना और आंकड़ों की शुद्धता को बेहतर बनाना है। इसमें लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होगी और सत्यापन में भी आसानी होगी। इसके अलावा, प्रवासी और व्यस्त परिवारों के लिए 24 घंटे पोर्टल उपलब्ध रहेगा। स्मार्टफोन से भी भर सकेंगे जानकारी यह पोर्टल लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्टफोन तीनों पर आसानी से उपयोग किया जा सकेगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in निर्धारित की गई है। ‘समय पर तैयारी पूरी करें’- डीएम अंत में डीएम Sahila ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर सभी तैयारियां पूरी करें और जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग ले सकें। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बक्सर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी Sahila की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े सभी चार्ज पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और आगामी प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 17 अप्रैल से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया बैठक में डीएम सहिला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर 17 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली स्वगणना प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से खुद भी इस प्रक्रिया में भाग लेकर लोगों को प्रेरित करने को कहा। देश की पहली डिजिटल जनगणना जनगणना 2027 को देश की पहली डिजिटल जनगणना बताया जा रहा है। इस बार पहली बार स्वगणना प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत आम नागरिक सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह प्रावधान जनगणना संशोधन नियम 2022 की धारा 6D के तहत किया गया है। मोबाइल ऐप और पोर्टल से होगी मॉनिटरिंग इस बार डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप के जरिए किया जाएगा, जबकि इसकी निगरानी केंद्रीय पोर्टल के माध्यम से होगी। यह व्यवस्था प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने में मदद करेगी। दो चरणों में पूरी होगी जनगणना जनगणना की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण: 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक स्वगणना और 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण दूसरा चरण: 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक वास्तविक जनगणना संदर्भ तिथि: 1 मार्च 2027 रिविजन राउंड: 1 से 5 मार्च 2027 स्वगणना से बढ़ेगी सटीकता और सुविधा स्वगणना प्रणाली का मुख्य उद्देश्य व्यस्त और कामकाजी परिवारों को सुविधा देना और आंकड़ों की शुद्धता को बेहतर बनाना है। इसमें लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होगी और सत्यापन में भी आसानी होगी। इसके अलावा, प्रवासी और व्यस्त परिवारों के लिए 24 घंटे पोर्टल उपलब्ध रहेगा। स्मार्टफोन से भी भर सकेंगे जानकारी यह पोर्टल लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्टफोन तीनों पर आसानी से उपयोग किया जा सकेगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in निर्धारित की गई है। ‘समय पर तैयारी पूरी करें’- डीएम अंत में डीएम Sahila ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर सभी तैयारियां पूरी करें और जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग ले सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *