पटना जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी प्रीमियम पार्किंग:27 जनवरी से शुरू, 8 मिनट तक फ्री एंट्री और डिजिटल संचालन

पटना जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी प्रीमियम पार्किंग:27 जनवरी से शुरू, 8 मिनट तक फ्री एंट्री और डिजिटल संचालन

पटना जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने स्टेशन के उत्तरी छोर पर महावीर मंदिर की ओर स्थित पार्किंग को पूरी तरह मॉडर्न रूप में विकसित कर दिया है। यह नया प्रीमियम पार्किंग 27 जनवरी 2026 से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। दानापुर मंडल द्वारा विकसित यह सुविधा एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार की गई है, जिससे वाहनों का प्रबंधन आसान और सुचारु हो सकेगा। इस प्रीमियम पार्किंग में वाहनों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रवेश करते समय वाहन चालकों को इलेक्ट्रॉनिक पर्ची (डिजिटल टिकट) दी जाएगी, जिसमें वाहन के आने और जाने का रियल टाइम रिकॉर्ड दर्ज होगा। इसी डिजिटल सिस्टम के आधार पर पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बूम बैरियर भी लगाए गए हैं, जिससे जाम की समस्या कम होगी और ट्रैफिक फ्लो बेहतर रहेगा। दो पहिया वाहनों के लिए आकर्षक टैरिफ रेलवे ने दो पहिया वाहन चालकों को खास राहत दी है। बाइक और स्कूटर के लिए पहले 8 मिनट तक पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इसके बाद 2 घंटे के लिए 20 रुपए, 6 घंटे के लिए 25 रुपए, 12 घंटे के लिए 30 रुपए और 24 घंटे के लिए 40 रुपए शुल्क तय किया गया है। 24 घंटे से अधिक समय के लिए 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए 1000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि पार्किंग परिसर में हेलमेट रखने की सुरक्षित व्यवस्था भी की गई है, जिसका शुल्क 24 घंटे के लिए सिर्फ 10 रुपए रखा गया है। चार पहिया वाहनों के लिए भी हाईटेक सुविधा चार पहिया वाहनों के लिए भी टैरिफ तय कर दिया गया है। कार चालकों को पहले 8 मिनट तक मुफ्त सुविधा मिलेगी। इसके बाद 2 घंटे के लिए 80 रुपए, 6 घंटे के लिए 200 रुपए, 12 घंटे के लिए 350 रुपए और 24 घंटे के लिए 400 रुपए देने होंगे। 24 घंटे से अधिक समय के लिए 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। तय किए गए सभी शुल्कों में जीएसटी शामिल है। दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देना रेलवे की प्राथमिकता है। एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित यह प्रीमियम पार्किंग पटना जंक्शन आने वाले यात्रियों को एक नया, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव देगी। पटना जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने स्टेशन के उत्तरी छोर पर महावीर मंदिर की ओर स्थित पार्किंग को पूरी तरह मॉडर्न रूप में विकसित कर दिया है। यह नया प्रीमियम पार्किंग 27 जनवरी 2026 से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। दानापुर मंडल द्वारा विकसित यह सुविधा एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार की गई है, जिससे वाहनों का प्रबंधन आसान और सुचारु हो सकेगा। इस प्रीमियम पार्किंग में वाहनों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रवेश करते समय वाहन चालकों को इलेक्ट्रॉनिक पर्ची (डिजिटल टिकट) दी जाएगी, जिसमें वाहन के आने और जाने का रियल टाइम रिकॉर्ड दर्ज होगा। इसी डिजिटल सिस्टम के आधार पर पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बूम बैरियर भी लगाए गए हैं, जिससे जाम की समस्या कम होगी और ट्रैफिक फ्लो बेहतर रहेगा। दो पहिया वाहनों के लिए आकर्षक टैरिफ रेलवे ने दो पहिया वाहन चालकों को खास राहत दी है। बाइक और स्कूटर के लिए पहले 8 मिनट तक पार्किंग पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इसके बाद 2 घंटे के लिए 20 रुपए, 6 घंटे के लिए 25 रुपए, 12 घंटे के लिए 30 रुपए और 24 घंटे के लिए 40 रुपए शुल्क तय किया गया है। 24 घंटे से अधिक समय के लिए 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसके लिए 1000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि पार्किंग परिसर में हेलमेट रखने की सुरक्षित व्यवस्था भी की गई है, जिसका शुल्क 24 घंटे के लिए सिर्फ 10 रुपए रखा गया है। चार पहिया वाहनों के लिए भी हाईटेक सुविधा चार पहिया वाहनों के लिए भी टैरिफ तय कर दिया गया है। कार चालकों को पहले 8 मिनट तक मुफ्त सुविधा मिलेगी। इसके बाद 2 घंटे के लिए 80 रुपए, 6 घंटे के लिए 200 रुपए, 12 घंटे के लिए 350 रुपए और 24 घंटे के लिए 400 रुपए देने होंगे। 24 घंटे से अधिक समय के लिए 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। तय किए गए सभी शुल्कों में जीएसटी शामिल है। दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देना रेलवे की प्राथमिकता है। एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित यह प्रीमियम पार्किंग पटना जंक्शन आने वाले यात्रियों को एक नया, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव देगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *