प्रेमानंद महाराज ने दिया नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म को लेकर बड़ा बयान, मेकर्स को चेताया

प्रेमानंद महाराज ने दिया नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म को लेकर बड़ा बयान, मेकर्स को चेताया

Premanand Maharaj on Neem Karoli Baba Biopic: नीम करोली बाबा, जिन्हें भक्त साक्षात हनुमान जी का अवतार मानते हैं और जिनके दर पर मार्क जुकरबर्ग से लेकर विराट कोहली तक माथा टेक चुके हैं, अब उनके जीवन की कहानी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बड़े शानदार तरीके से ऐलान किया गया, लेकिन इस फिल्म के शुरू होने से पहले ही एक बेहद खास और आध्यात्मिक चर्चा सुर्खियों में है। फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, जो विदेश से भारत लौटी हैं, हाल ही में अपनी टीम के साथ वृंदावन के विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज का मार्गदर्शन लेने पहुंचीं थी। जहां पर प्रेमानंद महाराज जी ने इस फिल्म को लेकर बड़ी चेतवानी दे डाली।

नीम करोली बाबा पर बनेगी फिल्म (Premanand Maharaj on Neem Karoli Baba Film)

अनुप्रिया नागर ने जब प्रेमानंद जी से पूछा कि क्या नीम करोली बाबा पर फिल्म बनाकर उन्हें सेवा का फल मिलेगा? इस पर महाराज जी ने सीधे शब्दों में कहा कि यह एक बड़ा सौभाग्य तो है, लेकिन बहुत जोखिम भरा भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि फिल्म की लोकप्रियता या ‘टीआरपी’ बढ़ाने के चक्कर में महापुरुषों के जीवन के साथ कोई भी काल्पनिक छेड़छाड़ न की जाए।

Premanand Maharaj Warns Neem Karoli Baba Film Makers

प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी (Premanand Maharaj Warns Neem Karoli Baba Film Makers)

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा, “ध्यान रहे, किसी महापुरुष के चरित्र को देखकर लोगों के अंदर भक्ति और वैराग्य पैदा होना चाहिए। फिल्म में कोई भी ऐसा सीन नहीं होना चाहिए जो ‘अपराध’ की श्रेणी में आ जाए। अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए उसमें सांसारिकता या मिर्च-मसाला न परोसें। जो प्रमाणित है, सिर्फ वही दिखाया जाए। वरना यह सेवा नहीं बल्कि ‘अपराध’ बन जाएगा। जो प्रमाणित है, सिर्फ वही दिखाएं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि नीम करोली बाबा जैसे विरक्त महापुरुष की स्थिति को पूरी तरह पर्दे पर दिखाना नामुमकिन है, लेकिन कोशिश यही होनी चाहिए कि उनकी मर्यादा बनी रहे।

Premanand Maharaj Warns Neem Karoli Baba Film Makers

एक्टर के लिए ‘संत’ जैसा रहना जरूरी (Premanand Maharaj On Neem Karoli Baba Biopic Hanuman Ansh)

महाराज जी ने केवल मेकर्स को ही नहीं, बल्कि बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता के लिए भी कड़े नियम बताए। हालांकि अभी अभिनेता के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन महाराज जी ने कहा, “जो भी यह रोल निभाए, उसका खान-पान और आचरण पवित्र होना चाहिए। अभिनय में सत्यता तभी आएगी जब वह खुद कुछ दिन साधना करेगा। एक्टर को चाहिए कि वह कुछ समय संतों के संग बिताए, वैसा ही जीवन जिए और सात्विक आहार ले। बिना साधना के आप सिर्फ ‘नाटक’ दिखा सकते हैं, बाबा की रूहानी सच्चाई नहीं।”

जून 2026 में होगी रिलीज (Neem Karoli Baba Biopic Hanuman Ansh)

फिल्म ‘हनुमान अंश’ जून 2026 में रिलीज के लिए तैयार है। इसे हिंदी के साथ-साथ बुंदेली और ब्रज भाषा में भी बनाया जा रहा है ताकि बाबा की जिंदगी के वो अनसुने किस्से लोगों तक पहुंचे। प्रेमानंद जी महाराज के इन सुझावों ने अब फिल्म की टीम पर एक बड़ी जिम्मेदारी डाल दी है कि वह आस्था और सिनेमा के बीच का संतुलन कैसे बनाए रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *