परिचारी नियुक्ति की प्रारंभिक जांच परीक्षा 15 मार्च को

सिटी रिपोर्टर | नवादा बिहार के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। नवादा जिले में इसके लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने संयुक्त आदेश जारी किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।निर्देश दिया गया है कि पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए समाहरणालय परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष की वरीय जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) निरूपमा शंकर और प्रभारी डीसीबी शाखा सुजीत कुमार त्रिपाठी को दी गई है। यहां पालीवार दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती के साथ तीन सुरक्षित कार्यपालक दंडाधिकारी और पांच सुरक्षित स्टैटिक दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में अग्निशामक और चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है। सिटी रिपोर्टर | नवादा बिहार के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। नवादा जिले में इसके लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने संयुक्त आदेश जारी किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।निर्देश दिया गया है कि पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए समाहरणालय परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष की वरीय जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) निरूपमा शंकर और प्रभारी डीसीबी शाखा सुजीत कुमार त्रिपाठी को दी गई है। यहां पालीवार दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती के साथ तीन सुरक्षित कार्यपालक दंडाधिकारी और पांच सुरक्षित स्टैटिक दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में अग्निशामक और चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *