सिविल कोर्ट में परिचारी पद की प्रिलिमिनरी एग्जाम:नवादा में 15 मार्च को 23 सेंटर पर 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

सिविल कोर्ट में परिचारी पद की प्रिलिमिनरी एग्जाम:नवादा में 15 मार्च को 23 सेंटर पर 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

बिहार के सिविल कोर्ट में परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। नवादा जिले में यह परीक्षा 23 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल किशोर की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नवादा में केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ यह बैठक हुई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगी परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी (पुरुष/महिला), पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। पहली पाली के लिए सुबह 09:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अमित अनुराग ने बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाहरणालय नवादा परिसर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) निरूपमा शंकर और पु0अ0नि0 सुजीत कुमार त्रिपाठी रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पालीवार दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, साथ ही 03 सुरक्षित कार्यपालक दंडाधिकारी और 05 सुरक्षित स्टैटिक दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजकुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को बैग, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर और ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ, एक पहचान पत्र और उसकी स्व-अभिप्रमाणित प्रति, एक पारदर्शी पानी की बोतल तथा बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी। बिहार के सिविल कोर्ट में परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। नवादा जिले में यह परीक्षा 23 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल किशोर की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नवादा में केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ यह बैठक हुई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगी परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी (पुरुष/महिला), पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। पहली पाली के लिए सुबह 09:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अमित अनुराग ने बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाहरणालय नवादा परिसर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) निरूपमा शंकर और पु0अ0नि0 सुजीत कुमार त्रिपाठी रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पालीवार दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, साथ ही 03 सुरक्षित कार्यपालक दंडाधिकारी और 05 सुरक्षित स्टैटिक दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजकुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को बैग, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर और ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ, एक पहचान पत्र और उसकी स्व-अभिप्रमाणित प्रति, एक पारदर्शी पानी की बोतल तथा बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *