आजमगढ़ में अस्पताल से प्रेग्नेंट महिला लापता:पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ पति ने दर्ज कराया मुकदमा जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में अस्पताल से प्रेग्नेंट महिला लापता:पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ पति ने दर्ज कराया मुकदमा जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के सदर अस्पताल में अपने पति के साथ इलाज कराने आई गर्भवती महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है पीड़ित पति की तहरीर पर शहर कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है जिससे कि महिला का कुछ पता चल सके। पति के साथ आई थी अस्पताल
आजमगढ़ जिले के थाना मेहनगर क्षेत्र के निवासी युवक अपनी 21 वर्षीय गर्भवती पत्नी दिखाने के लिए मंगलवार को सुबह करीब 11:15 बजे महिला सदर अस्पताल आया था। इसी दौरान वह शौचालय जाने के लिए कुछ समय के लिए बाहर गया जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी। पति द्वारा अस्पताल परिसर और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया गया कि पत्नी का मोबाइल फोन भी उसी के पास था। जिससे संपर्क नहीं हो सका इस घटना के बाद से पति बेहद परेशान है और उसे पत्नी के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका सता रही है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि गायब महिला का अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *