बांका में गर्भवती महिला की मौत:ब्लीडिंग से गई जान, सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन

बांका में गर्भवती महिला की मौत:ब्लीडिंग से गई जान, सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन

बांका टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कारीझांकी गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी माला देवी (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार माला देवी गर्भवती थी और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते उसे तेज रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर मौजूद चिकित्सकों ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अत्यधिक ब्लीडिंग ही मौत का कारण बना है और समय पर मेडिकल कंसलटेशन नहीं मिलने से स्थिति बिगड़ गई। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पति कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पिता बनने वाला था, लेकिन इस हादसे ने उससे पत्नी और होने वाले बच्चे दोनों को छीन लिया। यह कहते हुए वह बदहवास होकर फूट-फूट कर रोने लगा। वहीं सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे और वहां का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी। बांका टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कारीझांकी गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी माला देवी (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार माला देवी गर्भवती थी और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते उसे तेज रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर मौजूद चिकित्सकों ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अत्यधिक ब्लीडिंग ही मौत का कारण बना है और समय पर मेडिकल कंसलटेशन नहीं मिलने से स्थिति बिगड़ गई। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पति कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पिता बनने वाला था, लेकिन इस हादसे ने उससे पत्नी और होने वाले बच्चे दोनों को छीन लिया। यह कहते हुए वह बदहवास होकर फूट-फूट कर रोने लगा। वहीं सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे और वहां का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *