सीवान में 14 जनवरी तक प्री-स्कूल बंद:बड़ी कक्षाओं का समय बदला, 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा क्लास

सीवान में 14 जनवरी तक प्री-स्कूल बंद:बड़ी कक्षाओं का समय बदला, 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा क्लास

सीवान में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर ने जनजीवन पर बड़ा असर डाला है। जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका बढ़ गई है। इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे। कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल का टाइमिंग बदला इस अवधि में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं होगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बंद नहीं की गई है, लेकिन उनके लिए स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सीमित समय में चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए शिक्षण कार्य जारी रहेगा, लेकिन स्कूल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि शीतलहर से बचाव के सभी इंतजाम मौजूद हों। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिशन दक्ष कार्यक्रम, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े विशेष क्लास एवं परीक्षाओं पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव इन गतिविधियों को पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रखने की अनुमति दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र केवल दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोले जाएंगे। इस दौरान केंद्रों पर आने वाले बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रों के अन्य कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। बोर्डिंग या छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह आदेश हॉस्टल में निवास करने वाले छात्रों पर लागू नहीं होगा और उनकी दिनचर्या पूर्ववत जारी रहेगी। बता दें कि दिसंबर के अंत से तापमान में भारी गिरावट के चलते जिला प्रशासन पहले भी कई बार स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर चुका है। सीवान में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर ने जनजीवन पर बड़ा असर डाला है। जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरे की आशंका बढ़ गई है। इसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि कक्षा 5वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे। कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल का टाइमिंग बदला इस अवधि में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं होगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बंद नहीं की गई है, लेकिन उनके लिए स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सीमित समय में चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए शिक्षण कार्य जारी रहेगा, लेकिन स्कूल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि शीतलहर से बचाव के सभी इंतजाम मौजूद हों। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिशन दक्ष कार्यक्रम, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े विशेष क्लास एवं परीक्षाओं पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव इन गतिविधियों को पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रखने की अनुमति दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र केवल दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोले जाएंगे। इस दौरान केंद्रों पर आने वाले बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रों के अन्य कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। बोर्डिंग या छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह आदेश हॉस्टल में निवास करने वाले छात्रों पर लागू नहीं होगा और उनकी दिनचर्या पूर्ववत जारी रहेगी। बता दें कि दिसंबर के अंत से तापमान में भारी गिरावट के चलते जिला प्रशासन पहले भी कई बार स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर चुका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *