IMD weather updates: मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान के बढ़ने की संभावना है। 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 5 अप्रैल तक यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं पर ब्रेक लग जाता है, जिसके कारण गंगा के मैदानी भागों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। प्री मानसून बारिश के विषय में उन्होंने बताया कि इस दौरान अचानक शाम या रात तक तेज हवाओं के साथ बदल गरजने लगते हैं। हल्की बारिश, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ जाती है।
72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को जानकारी दें
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फसलों का बीमा (Crop Insurance) होता है। इसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। प्री मानसून बारिश से फसलों को काफी नुकसान होता है। फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा (PMFBY) योजना है। जिसका लाभ लेने के लिए नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को जानकारी देनी होती है।
कैसा रहेगा उन्नाव में आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।
कैसा रहेगा तीन अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 3 अप्रैल को आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे, दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
कैसा रहेगा अगले 6 दिनों का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 4 अप्रैल का तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रविवार 5 अप्रैल का तापमान 20 से 34, सोमवार 6 अप्रैल का तापमान 20 से 34, मंगलवार 7 अप्रैल का तापमान 21 से 24, बुधवार 8 अप्रैल का तापमान 19 से 34 और गुरुवार 9 अप्रैल का तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि प्री-मॉनसून बारिश का असर अचानक देखने को मिलता है। जब तेज हवाओं के साथ बदल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। इस दौरान हल्की से भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।


