Pre-Monsoon : अगले 72 घंटे भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरेगा पारा

Pre-Monsoon : अगले 72 घंटे भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरेगा पारा

Pre-Monsoon Alert : मौसम अगले 72 घंटे आफत मचा सकता है। बता दें कि उत्तराखंड में कल से ही मौसम तल्ख बना हुआ है। गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ आदि क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। इससे इन क्षेत्रों में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज सुबह छिटपुट बारिश से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। आज आसमान बादलों से पटा हुआ है। इसके कारण समूचे प्रदेश में आज ठंड बढ़ गई है। इधर, आईएमडी ने आज और कल दो दिन पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और भारी बर्फबारी हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत जिले में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ चलने का खतरा रहेगा। राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र दौर की बारिश का पूर्वानुमान भी आईएमडी ने जारी किया है।  आज इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहेगा।  

कल छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्री-मानसून आज से रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल पूरे राज्य में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले तीन दिन तक राज्य में 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक कल यानी 20 मार्च को भी भारी बारिश हो सकती है। कल देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश-बर्फबारी, गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाले तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के शेष जिलों के लिए कल तीव्र दौर की बारिश, ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया है।

बर्फ से लकदक हुईं चोटियां

उत्तराखंड में आज मौसम बेहद तल्खी दिखा रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी से ठंड लौट आई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।आईएमडी के मुताबिक अगले 1-2 दिन के भीतर राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।  

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *