प्रतापगढ़ की सुहागपुरा पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी:एक गाड़ी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; रतनपुरिया में की कार्रवाई

प्रतापगढ़ की सुहागपुरा पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी:एक गाड़ी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; रतनपुरिया में की कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी से 35 कार्टन शराब जब्त की है। इस दौरान टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब जब्त की थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया-कार्रवाई सुहागपुरा थाना क्षेत्र के रतनपुरिया में की गईं। इस दौरान जब्त किए 35 कार्टन में विभिन्न ब्रांड की शराब थी। थाना अधिकारी मनीष कुमार वैष्णव ने बताया कि जब्त की गई शराब को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *