गया में प्रशांत किशोर का दौरा:जन सुराज प्रत्याशी धीरेंद्र अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, व्यापक स्वागत की तैयारी

गया में प्रशांत किशोर का दौरा:जन सुराज प्रत्याशी धीरेंद्र अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, व्यापक स्वागत की तैयारी

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज गया पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जन सुराज के प्रत्याशी धीरेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को अपने आवास आशा सिंह निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। धीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रशांत किशोर का काफिला सिकरिया मोड़, बाटा मोड़ और टेकारी रोड सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। इन जगहों पर जन सुराज के कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करेंगे। ये रोड शो गांधी मैदान से आजाद पार्क तक लगभग 4 km का होगा। उन्होंने दावा किया कि गया और आसपास के क्षेत्रों में जन सुराज के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। जन सुराज केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जन सुराज केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि जनता के नेतृत्व में चल रहा एक जन आंदोलन है। लोग अब पारंपरिक राजनीति से निराश हैं और जन सुराज में एक ईमानदार व पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद देख रहे हैं।” संगठन को मजबूत करेगा यह दौरा उन्होंने यह भी बताया कि प्रशांत किशोर का यह दौरा संगठन को और मजबूत करेगा तथा जनता के बीच संवाद का नया अध्याय शुरू करेगा। गया जिले में जन सुराज के स्वयंसेवक लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि गया की जनता इस बार परिवर्तन के पक्ष में मतदान करेगी और जन सुराज को विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता को शासन के केंद्र में लाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने प्रशांत किशोर के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज गया पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जन सुराज के प्रत्याशी धीरेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को अपने आवास आशा सिंह निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। धीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रशांत किशोर का काफिला सिकरिया मोड़, बाटा मोड़ और टेकारी रोड सहित कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। इन जगहों पर जन सुराज के कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करेंगे। ये रोड शो गांधी मैदान से आजाद पार्क तक लगभग 4 km का होगा। उन्होंने दावा किया कि गया और आसपास के क्षेत्रों में जन सुराज के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। जन सुराज केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जन सुराज केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि जनता के नेतृत्व में चल रहा एक जन आंदोलन है। लोग अब पारंपरिक राजनीति से निराश हैं और जन सुराज में एक ईमानदार व पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद देख रहे हैं।” संगठन को मजबूत करेगा यह दौरा उन्होंने यह भी बताया कि प्रशांत किशोर का यह दौरा संगठन को और मजबूत करेगा तथा जनता के बीच संवाद का नया अध्याय शुरू करेगा। गया जिले में जन सुराज के स्वयंसेवक लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि गया की जनता इस बार परिवर्तन के पक्ष में मतदान करेगी और जन सुराज को विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता को शासन के केंद्र में लाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने प्रशांत किशोर के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *