अमृतसर | श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट (रजि.) द्वारा निर्माणाधीन श्री हनुमान धाम में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन चेयरमैन अनुज सिक्का और मुख्य संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा की देखरेख में पंडित रमाकांत शास्त्री एवं विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से नवग्रह पूजन संपन्न किया। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी आदेश मेहरा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों की यह श्रृंखला जारी रहेगी। 18 फरवरी को मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।


