दैनिक भास्कर संवाददाता बागपत जिले के बागपत ब्लॉक की मीतली पंचायत के प्रधान ठाकुर इंदरपाल सिंह से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।
ठाकुर इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान मीतली। मई 2021 में ग्राम प्रधान की शपथ ली और तब से गांव के विकास के लिए अनवरत प्रयासरत हूँ। इसमें गांव में अभी तक डिजिटल लाइब्रेरी, अन्नपूर्णा भवन, सीसी रोड, इंटरलॉक, नालियों की मरम्मत और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पंचायत घर का सौंदर्यीकरण, शमशान घाट का सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, ये आदि काम कराए गए हैं और प्रयास जारी है। विकास कार्यों में गांव वालों के सहयोग से ग्राम पंचायत मीतली को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि में 35 लाख रुपये गत वर्ष ग्राम मीतली को मिला। उसके लिए मैं गांव वालों को बार-बार धन्यवाद करता हूँ। और सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। घर-घर डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ी से कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। 200 से अधिक वृद्धा पेंशन बनवाई और मेरे गांव से संबंधित विकास की बात देखने के लिए आप दैनिक भास्कर ऐप को डाउनलोड करे
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं


