मंदसौर में कई इलाकों में बिजली कटौती:यश बालाजी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी समेत कई स्थानों पर 4 घंटे सप्लाई ठप

मंदसौर में कई इलाकों में बिजली कटौती:यश बालाजी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी समेत कई स्थानों पर 4 घंटे सप्लाई ठप

मंदसौर शहर में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्यों के कारण की जा रही है। विद्युत प्रदाय डीवीएम स्कूल के आसपास, यश बालाजी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, जनता कॉलोनी, कैलाश नगर और बजाज शोरूम के आसपास के क्षेत्रों में बंद रहेगा। बिजली कंपनी के अनुसार, रखरखाव कार्य की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *