मधेपुरा में 25 फरवरी को 2 पावरहाउस में पावर कट:सुबह 10 बजे से कटौती, 15 गांवों में तार के आसपास पेड़ों की होगी छंटाई

मधेपुरा में 25 फरवरी को 2 पावरहाउस में पावर कट:सुबह 10 बजे से कटौती, 15 गांवों में तार के आसपास पेड़ों की होगी छंटाई

मधेपुरा में 25 फरवरी को जिले के दो पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से अधिक इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि भेलवा और परमानंदपुर पावर हाउस में आवश्यक मेंटेनेंस और 33 केवी फीडर के पास स्थित पेड़-पौधों की छंटाई का कार्य किया जाना है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। भेलवा पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस 4 घंटे की कटौती के दौरान सुखासन, भेलवा, मिठाई, बालम गढ़िया, साहूगढ़-1, साहूगढ़-2, तुनियाही एवं खोपैती पंचायत के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी। 3 घंटे का होगा पावर कट विभाग का कहना है कि गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तारों के पास उगे पेड़ों की टहनियों को काटना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में फॉल्ट की समस्या न हो। दूसरी ओर, परमानंदपुर पावर हाउस के अंतर्गत भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मेंटेनेंस का कार्य चलेगा। इस 3 घंटे की अवधि में नाढ़ी खारी, बेलो, परमानंदपुर, जीतापुर और दीनापट्टी सखुआ पंचायत की बिजली आपूर्ति तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले ही अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, जैसे पानी का भंडारण या मोबाइल चार्जिंग, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। शटडाउन सिस्टम को किया जाएगा दुरुस्त कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि यह शटडाउन सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लिया जा रहा है और कार्य पूरा होते ही निर्धारित समय के भीतर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि मेंटेनेंस का कार्य सुरक्षा मानकों के साथ समय पर संपन्न हो सके। मधेपुरा में 25 फरवरी को जिले के दो पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से अधिक इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि भेलवा और परमानंदपुर पावर हाउस में आवश्यक मेंटेनेंस और 33 केवी फीडर के पास स्थित पेड़-पौधों की छंटाई का कार्य किया जाना है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। भेलवा पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस 4 घंटे की कटौती के दौरान सुखासन, भेलवा, मिठाई, बालम गढ़िया, साहूगढ़-1, साहूगढ़-2, तुनियाही एवं खोपैती पंचायत के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकेगी। 3 घंटे का होगा पावर कट विभाग का कहना है कि गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तारों के पास उगे पेड़ों की टहनियों को काटना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में फॉल्ट की समस्या न हो। दूसरी ओर, परमानंदपुर पावर हाउस के अंतर्गत भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मेंटेनेंस का कार्य चलेगा। इस 3 घंटे की अवधि में नाढ़ी खारी, बेलो, परमानंदपुर, जीतापुर और दीनापट्टी सखुआ पंचायत की बिजली आपूर्ति तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले ही अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, जैसे पानी का भंडारण या मोबाइल चार्जिंग, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। शटडाउन सिस्टम को किया जाएगा दुरुस्त कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि यह शटडाउन सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लिया जा रहा है और कार्य पूरा होते ही निर्धारित समय के भीतर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि मेंटेनेंस का कार्य सुरक्षा मानकों के साथ समय पर संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *