Power Bank Uses: ज्यादातर लोग नहीं जानते, फोन चार्जिंग के अलावा पावर बैंक के 4 और काम

Power Bank Uses: ज्यादातर लोग नहीं जानते, फोन चार्जिंग के अलावा पावर बैंक के 4 और काम

Power Bank Uses: आज के समय में स्मार्टफोन के साथ एक सबसे बड़ी समस्या जो लोगों को देखने मिलती है वो है उसकी बैटरी खत्म हो जाना। ऐसे में जब फोन की बैटरी खत्म होने लगती है तो पावर बैंक सबसे बड़ा सहारा बन जाता है। खासकर ऐसे लोग जो ट्रैवल ज्यादा करते है या फील्ड का काम करते है उनके लिए Power Bank (पावर बैंक) बहुत काम काम आता है। अधिकतर लोग पावर बैंक का इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल, स्मार्टवॉच या ईयरफोन चार्ज करने के लिए ही करते हैं। लेकिन पावर बैंक और भी तरीकों से हमारे काम आ सकता हैं।

Power Bank For USB Light: पोर्टेबल लैंप

आजकल बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर USB लाइट खूब देखने को मिल जाती है। इसे पावर बैंक में लगाकर आप तुरंत एक छोटा लैंप बना सकते हैं। यह तरीका खासकर कैंपिंग, ट्रैवल या बिजली जाने की स्थिति में काफी काम आता है।

Power Bank For USB Fan: छोटा पंखा चलाना

अगर आप ऑफिस में बैठे हों, किचन में काम कर रहे हों या कहीं बाहर हों तो USB से चलने वाला यह फैन आपको तुरंत राहत दे सकता है। इसे पावर बैंक की मदद से चलाया जा सकता है। बाजार में ऐसे कई पोर्टेबल फैन मिलते हैं जिन्हें सीधे पावर बैंक में प्लग किया जा सकता है।

USB CCTV Camera: अस्थायी CCTV कैमरा चलाने में मदद

बाजार में USB सपोर्ट वाले CCTV कैमरे भी मिलने लग गए हैं। इन्हें पावर बैंक से चलाया जा सकता हैं। इससे आपको अलग से बिजली का कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती और कैमरा आसानी से काम करता रहता है। अगर आपको किसी जगह अस्थायी रूप से कैमरा लगाना है तो पावर बैंक एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी फायदेमंद

कई रिंग लाइट्स ऐसी होती हैं जो USB से चलती हैं। अगर आप भी वीडियो बनाते हैं या फोटोग्राफी करते हैं तो ये रिंग लाइट्स आपके काम आ सकती है, और पावर बैंक आपके लिए और भी उपयोगी हो सकता है। इसमें बिजली के प्लग की जरूरत नहीं पड़ती और आउटडोर शूटिंग भी आसान हो जाती है। अगर आपके पास पावर बैंक है तो आप भी इन आसान तरीकों को इसका इस्तेमाल करके अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और सुविधाजनक बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *