डाकिए ने तालाब किनारे फेंके ग्रामीणों के आधारकार्ड:डाक विभाग ने लिया एक्शन, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित

डाकिए ने तालाब किनारे फेंके ग्रामीणों के आधारकार्ड:डाक विभाग ने लिया एक्शन, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित

उमरिया में तालाब किनारे आधार कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने के मामले में डाक विभाग ने कार्रवाई की है। डाक अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने चंदिया पोस्ट ऑफिस में पदस्थ ग्रामीण डाक सेवक रविकांत पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह मामला उमरिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 स्थित तालाब से जुड़ा है। 14 फरवरी को तालाब किनारे बड़ी संख्या में आधार कार्ड और बैंक के दस्तावेज मेड में मिले थे। इन दस्तावेजों को संबंधित हितग्राहियों तक पहुंचाया जाना था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविकांत पाण्डेय पूर्व में बाजाकुंड पोस्ट ऑफिस में उप सहायक शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत थे। उन पर दस्तावेजों को निर्धारित पते पर पहुंचाने में लापरवाही बरतने का आरोप है। पुलिस ने बरामद दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी थी। डाक विभाग ने भी इस मामले की विभागीय जांच शुरू की है। डाक अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि जांच अभी जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *