पोस्ट ऑफिस एजेंट बैंक 40 लाख रुपए का गबन, सास, बहू और लड़के पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

पोस्ट ऑफिस एजेंट बैंक 40 लाख रुपए का गबन, सास, बहू और लड़के पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Embezzlement of lakhs by posing as a post office agent: कानपुर में पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर लोगों से पैसा जमा करने के लिए लेते थे और उसकी रसीद और पासबुक भी अकाउंट खाताधारक को दी जाती थी। जब खाताधारक पोस्ट ऑफिस में जमा धनराशि के विषय में जानकारी प्राप्त करने गए तो जानकारी हुई कि इस प्रकार का कोई खाता पोस्ट ऑफिस में खोला ही नहीं गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि जांच में 40 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना अनवरगंज थाना क्षेत्र की है।
फर्जी पासबुक और रसीद भी दे रहे थे ‌

पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर ठगी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली विनीता ने थाने में तहरीर देकर जानकारी दी है कि अनुजा ने पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर उनसे संपर्क किया। उन्होंने पोस्ट ऑफिस में अपना अकाउंट खोला और अनुजा को जमा करने के लिए पैसे दिए। इसके बदले में अनुजा ने रसीद और पासबुक भी दी।

पोस्ट ऑफिस में पैसा लेने गए तो हुआ खुलासा

उन्होंने बताया कि समय पूरा होने के बाद जमा धन के वापस लेने गई तो उन्हें ठगे जाने की जानकारी हुई। इस बीच कई अन्य पीड़ित भी सामने आ गए। जानकारी हुई कि उन्हें फर्जी रसीद और पासबुक दी जा रही थी। इस मामले में अनुजा के पति आशीष और सास नीलम भी शामिल हैं।

डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी

इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार ने बताया कि अनवरगंज थाना में कुछ लोगों ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पोस्ट ऑफिस के एजेंट को पैसा जमा करने के लिए दिया था, लेकिन उसे जमा नहीं किया गया। इस संबंध में अनवरगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गैंग में सास, बहू और एक लड़का शामिल

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि विवेचना के बाद जानकारी हुई कि सास, बहू और एक लड़का तीनों गैंग बनाकर यह कार्य कर रहे हैं, जो लोगों से पैसे लेकर उन्हें फर्जी पासबुक और रसीद दे रहे थे। पूरे पैसे का गबन कर रहे थे। इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी की जा रही है कि और कितने लोग हैं जिनसे पैसे लेकर गबन किया गया है। अब तक 40 लाख रुपए के गबन की जानकारी सामने आई है। पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *