श्रीगंगानगर में आज आंधी-बारिश की संभावना:वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम में हुआ बदलाव, बादलवाही का दौर जारी

राजस्थान में शनिवार को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके कारण श्रीगंगानगर जिले में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच सुबह कई इलाकों में बादलवाही का दौर भी जारी रहा। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में अगले एक सप्ताह के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में बारिश की गतिविधियां भी बढ़ सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *