झारखंड में दीपावली के दिन यानी 20 और 21 अक्टूबर को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा सहित राज्य के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 से 23 अक्टूबर तक इन इलाकों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की भी संभावना जताई गई है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अगले दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार राजधानी रांची समेत इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। सुबह के समय हल्की धुंध और धुंधलापन बना रह सकता है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। अन्य जिलों में भी मौसम सामान्य, कहीं-कहीं हल्की ठंड का एहसास जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 19.8, मेदिनीनगर में 32.6 और 18.3, बोकारो में 31.5 और 19.1 तथा चाईबासा में अधिकतम 33.4 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे खासकर पश्चिमोत्तर जिलों जैसे चतरा, लातेहार और लोहरदगा में रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। छठ के बाद बढ़ेगी ठंड, किसानों के लिए अनुकूल रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। हवाएं सामान्य गति से चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण झारखंड के जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रांची, खूंटी और गुमला जैसे केंद्रीय जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों के लिए मौसम को अनुकूल बताया है। छठ महापर्व के बाद राज्य में ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। झारखंड में दीपावली के दिन यानी 20 और 21 अक्टूबर को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा सहित राज्य के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 से 23 अक्टूबर तक इन इलाकों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की भी संभावना जताई गई है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अगले दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार राजधानी रांची समेत इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। सुबह के समय हल्की धुंध और धुंधलापन बना रह सकता है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। अन्य जिलों में भी मौसम सामान्य, कहीं-कहीं हल्की ठंड का एहसास जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 19.8, मेदिनीनगर में 32.6 और 18.3, बोकारो में 31.5 और 19.1 तथा चाईबासा में अधिकतम 33.4 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे खासकर पश्चिमोत्तर जिलों जैसे चतरा, लातेहार और लोहरदगा में रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। छठ के बाद बढ़ेगी ठंड, किसानों के लिए अनुकूल रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। हवाएं सामान्य गति से चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण झारखंड के जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रांची, खूंटी और गुमला जैसे केंद्रीय जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों के लिए मौसम को अनुकूल बताया है। छठ महापर्व के बाद राज्य में ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।


