फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर बसपा नेता की दुकान पर छापा:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने के बाद अज्ञात पर केस दर्ज किया

फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर बसपा नेता की दुकान पर छापा:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने के बाद अज्ञात पर केस दर्ज किया

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान विधानसभा प्रभारी प्यारे लाल जाटव की दुकान पर फर्जी फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर छापा मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक खुद को फूड सेफ्टी विभाग का अधिकारी बताकर जाटव की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने जांच के नाम पर कार्रवाई शुरू कर दी। जब उन्हें संदेह हुआ और उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। शांति भंग की धारा में चालान इसके बाद उनके फर्जी होने का खुलासा हो गया। प्यारे लाल जाटव की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में भी चालान किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी अधिकारी बनकर दुकानदारों को डराकर अवैध वसूली करने की फिराक में थे। हालांकि, समय रहते उनकी पोल खुलने से किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस बसपा नेता प्यारे लाल जाटव ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बावजूद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस पर पुलिस का कहना है कि उन्हें अज्ञात के खिलाफ ही तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *