पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे:2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते; अहमदाबाद में फाइनल से पहले टीम इंडिया ने होटल बदला

पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे:2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते; अहमदाबाद में फाइनल से पहले टीम इंडिया ने होटल बदला

इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। यह परफॉर्मेंस भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल से पहले होगी। फाइनल मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने एक सोशल पोस्ट में बताया कि मार्टिन की लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। ICC ने X पोस्ट में लिखा- ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्लोबल आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के हेडलाइन परफॉर्मर होंगे। यह एक ऐसा शानदार जश्न होगा, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।’ जनरल हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं मार्टिन रिकी मार्टिन ‘लिविन’ ला विडा लोका’ और ‘द कप ऑफ लाइफ’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ रिकी मार्टिन टीवी और लाइव स्टेज शो भी करते हैं। उन्होंने 1994–95 में टीवी शो ‘जनरल हॉस्पिटल’ में काम किया था। टीम इंडिया ने होटल बदला भारतीय टीम से जुड़े एक सदस्य हर उस शहर में धार्मिक स्थल पर जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। जहां टीम मैच खेल रही है। इसी क्रम में अहमदाबाद में भी टीम का होटल बदल दिया गया है। पिछले दो बड़े मुकाबलों में इसी शहर के पहले वाले होटल में ठहरने के दौरान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और इस साल सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच। ऐसे में टीम प्रबंधन इस बार किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता। लाल मिट्‌टी की पिच पर हो सकता है फाइनल फाइनल में किस तरह की पिच होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रेड सॉइल, ब्लैक सॉइल और मिक्स पिच उपलब्ध हैं। करीब दो हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्लैक सॉइल पिच पर हार के बाद टीम प्रबंधन रेड सॉइल पिच पर खेलने का विकल्प चुन सकता है। स्टेडियम में अभी भी अंतिम पिच को लेकर निरीक्षण जारी है। फैंस के लिए स्पेशल ट्रेन फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचने वाले फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। हवाई किराए में बढ़ोतरी के बीच यह ट्रेन फैंस के लिए सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:टूर्नामेंट में 88 सिक्स भी लगाए, संजू ने कोहली की बराबरी की; रिकार्ड्स भारत ने इंग्लैंड को हराकर चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया 4 वर्ल्ड टी-20 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में इस बार 88 छक्के भी पूरे कर लिए। टीम ने एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। वहीं संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेलते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *