भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा की पूनम देवी को गणेश महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत और बैंक ऋण की जानकारी मिली। मार्च 2025 में उन्होंने मुद्रा योजना के तहत 1 लाख रुपए का ऋण लिया और घर में खेती से होने वाली आमदनी मिलाकर अपनी किराना दुकान का विस्तार किया। आज उनकी दुकान से कृषि के अतिरिक्त डेढ़ से दो लाख रुपए मासिक आमदनी हो रही है।


