भोजशाला में 10 साल बाद पूजा-नमाज एक साथ:बसंत पंचमी पर 6 लेयर सिक्योरिटी; 8000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-AI से निगरानी

भोजशाला में 10 साल बाद पूजा-नमाज एक साथ:बसंत पंचमी पर 6 लेयर सिक्योरिटी; 8000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-AI से निगरानी

मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर आज पूजा और नमाज दोनों एक साथ की जाएंगी। सूर्योदय के साथ ही भोजशाला में हिंदू समाज का पूजन शुरू होगा, जो सूर्यास्त तक चलेगा। वहीं, दोपहर में 1 से 3 बजे तक भोजशाला परिसर में ही मुस्लिम समाज नमाज भी अदा करेगा। इस मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन ने धार को छावनी में तब्दील कर दिया है। स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स के 8 हजार से ज्यादा जवान शहरभर में तैनात हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मौजूदगी है। ड्रोन और एआई की मदद से कोने-कोने पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला में पूजा और नमाज के मुद्दे पर बड़ा आदेश दिया। इसमें आज के लिए हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती (वाग्देवी) की पूजा की पूरी छूट दी गई है, जबकि मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने प्रशासन को दोनों के लिए अलग-अलग जगह तय करने, विशेष पास व्यवस्था करने और शांति-सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह व्यवस्था हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए दी। मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने की। देखिए, भोजशाला में पूजन की तैयारियों की दो तस्वीरें… 2006, 2013 और 2016 में भी बसंत पंचमी शुक्रवार को आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *