आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर गरमाई सियासत:पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और एसडीएम सुधीर कुमार का ऑडियो वायरल, विधायक दे रहे धमकी

आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर गरमाई सियासत:पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और एसडीएम सुधीर कुमार का ऑडियो वायरल, विधायक दे रहे धमकी

अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और मिल्कीपुर के एसडीएम सुधीर कुमार के बीच फोन पर हुई बातचीत का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण में कथित बाधा को लेकर एसडीएम को फोन किया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि पूर्व विधायक ने नाराजगी जताते हुए कड़ी भाषा का प्रयोग किया और एसडीएम को फटकार लगाई।
वहीं, मामले में वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान का नाम भी सामने आने से भाजपा के भीतर गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में इसे स्थानीय स्तर पर बढ़ते अंतर्विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के बावजूद आंगनबाड़ी भवन निर्माण में प्रशासन रोड़ा अटका रहा है। उनका दावा है कि सीलिंग की जमीन पर एसडीएम और “सरकारी विधायक” की मिलीभगत से दबंगों द्वारा निर्माण कराया गया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
यह पूरा मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव से जुड़ा है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *