बिहार की राजनीति में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती को बदले की राजनीति करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज़ से घबराया हुआ है और इसी वजह से इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार विपक्ष के नेताओं से घृणा की राजनीति कर रही- राजद राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाना यह दिखाता है कि सरकार विपक्ष के नेताओं से घृणा की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ता पक्ष अपने नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा रहा है, तो क्या विपक्ष का सवाल उठाना गलत हो गया है? विपक्ष लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और उसकी आवाज़ से सत्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये बदले की राजनीति है- शक्ति यादव राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी की सुरक्षा में कटौती की गई, ये बदले की राजनीति है। सत्तापक्ष में बैठे लोग अपने प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा रहे हो, अपने नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा रहे हो। क्या सबसे ज्यादा सुरक्षा की जरूरत उन्हीं को है? यह खौफ है। सत्तापक्ष मानती है कि बिहार में कानून राज बिल्कुल चरमरा गई है। नितिन नवीन को Z श्रेणी की मिली सुरक्षा सरकार ने कई सत्ताधारी नेताओं की सुरक्षा में इजाफा किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ ही जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा Y से बढ़ाकर Y+ श्रेणी कर दी गई है। तेजस्वी की सुरक्षा Z कैटेगरी से घटाकर Y+ किया बिहार में हाल ही में कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। जहां कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, जबकि कुछ की सुरक्षा घटा दी गई है या पूरी तरह हटा ली गई है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से घटाकर Y+ श्रेणी कर दी गई है। चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। उस समय उनकी Y+ सुरक्षा को Z श्रेणी में बदला गया था, लेकिन अब एक बार फिर उनकी सुरक्षा घटाकर Y+ कर दी गई है। कांग्रेस नेता राजेश राम की सुरक्षा पूरी तरह हटा ली गई है, जिसे लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है। बिहार की राजनीति में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती को बदले की राजनीति करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज़ से घबराया हुआ है और इसी वजह से इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार विपक्ष के नेताओं से घृणा की राजनीति कर रही- राजद राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाना यह दिखाता है कि सरकार विपक्ष के नेताओं से घृणा की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ता पक्ष अपने नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा रहा है, तो क्या विपक्ष का सवाल उठाना गलत हो गया है? विपक्ष लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और उसकी आवाज़ से सत्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ये बदले की राजनीति है- शक्ति यादव राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी की सुरक्षा में कटौती की गई, ये बदले की राजनीति है। सत्तापक्ष में बैठे लोग अपने प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा रहे हो, अपने नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा रहे हो। क्या सबसे ज्यादा सुरक्षा की जरूरत उन्हीं को है? यह खौफ है। सत्तापक्ष मानती है कि बिहार में कानून राज बिल्कुल चरमरा गई है। नितिन नवीन को Z श्रेणी की मिली सुरक्षा सरकार ने कई सत्ताधारी नेताओं की सुरक्षा में इजाफा किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ ही जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा Y से बढ़ाकर Y+ श्रेणी कर दी गई है। तेजस्वी की सुरक्षा Z कैटेगरी से घटाकर Y+ किया बिहार में हाल ही में कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। जहां कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, जबकि कुछ की सुरक्षा घटा दी गई है या पूरी तरह हटा ली गई है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से घटाकर Y+ श्रेणी कर दी गई है। चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। उस समय उनकी Y+ सुरक्षा को Z श्रेणी में बदला गया था, लेकिन अब एक बार फिर उनकी सुरक्षा घटाकर Y+ कर दी गई है। कांग्रेस नेता राजेश राम की सुरक्षा पूरी तरह हटा ली गई है, जिसे लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है।


