पुलिस सप्ताह पर पुलिसकर्मियों ने किया ब्लड डोनेट:शेखपुरा पुलिस लाइन में SDPO-DSP सहित 21 अधिकारियों ने दिया योगदान

पुलिस सप्ताह पर पुलिसकर्मियों ने किया ब्लड डोनेट:शेखपुरा पुलिस लाइन में SDPO-DSP सहित 21 अधिकारियों ने दिया योगदान

शेखपुरा में पुलिस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को वाजिदपुर स्थित पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें SDPO सह एडिशनल SP डॉ. राकेश कुमार और डीएसपी लाइन मनीष कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। कुल 21 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने इस शिविर में रक्तदान किया। शिविर के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं अन्य चिकित्सकों की देखरेख में हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की थी। पुलिस अंचल शेखपुरा के अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चेवाड़ा थाना अध्यक्ष देव कुमार, कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह और एसटी/एसी थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने भी रक्तदान किया। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए मौके पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस विभाग द्वारा लगातार समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, और रक्तदान शिविर उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। इस अवसर पर अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अस्पताल कर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने आम लोगों से भी आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। शेखपुरा में पुलिस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को वाजिदपुर स्थित पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें SDPO सह एडिशनल SP डॉ. राकेश कुमार और डीएसपी लाइन मनीष कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। कुल 21 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने इस शिविर में रक्तदान किया। शिविर के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं अन्य चिकित्सकों की देखरेख में हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की थी। पुलिस अंचल शेखपुरा के अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चेवाड़ा थाना अध्यक्ष देव कुमार, कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह और एसटी/एसी थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने भी रक्तदान किया। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए मौके पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस विभाग द्वारा लगातार समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, और रक्तदान शिविर उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। इस अवसर पर अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अस्पताल कर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने आम लोगों से भी आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *