दरभंगा के सिमरी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी PTC-1454 जफर ईकबाल को आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की ओर से समर्पित रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसे वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को भेजा गया था। सिमरी थाना कांड संख्या-285/25 की जांच के दौरान जफर ईकबाल पर वादी रामभजन सहनी को आरोपी से समझौता करने के लिए बार-बार दबाव बनाने का आरोप है। इसके अलावा वादी के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उन्हें गुमराह करते हुए बार-बार पैसों की मांग करने की बात भी सामने आई है। मामले में उपलब्ध ऑडियो क्लिप और अन्य सबूतों से आरोपों की पुष्टि होने की बात कही गई है। वहीं पूछताछ के दौरान भी संबंधित पुलिसकर्मी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। पुलिस की छवि को खराब करने का आरोप इस पूरे प्रकरण को पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए विभागीय कार्रवाई की गई और जफर ईकबाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता देय होगा। सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली गांव में एक बकरी फार्म से 25 बकरियों की चोरी का मामला सामने आया था। पीड़ित राम भजन सहनी ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित के अनुसार, 24 सितंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे जब वह अपने बकरी फार्म पर पहुंचे तो देखा कि फार्म का ताला काटकर सभी बकरियां चोरी कर ली गई हैं। घटना के बाद गांव में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर एक बोलेरो पिकअप वाहन से बकरियों को ले जाते हुए देखा गया, जिससे तस्करी की आशंका जताई गई।
बताया जाता है कि इसी मामले की जांच के दौरान सिपाही जफर ईकबाल पर वादी से अनुचित व्यवहार और पैसे की मांग करने के आरोप लगे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। दरभंगा के सिमरी थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी PTC-1454 जफर ईकबाल को आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की ओर से समर्पित रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसे वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को भेजा गया था। सिमरी थाना कांड संख्या-285/25 की जांच के दौरान जफर ईकबाल पर वादी रामभजन सहनी को आरोपी से समझौता करने के लिए बार-बार दबाव बनाने का आरोप है। इसके अलावा वादी के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उन्हें गुमराह करते हुए बार-बार पैसों की मांग करने की बात भी सामने आई है। मामले में उपलब्ध ऑडियो क्लिप और अन्य सबूतों से आरोपों की पुष्टि होने की बात कही गई है। वहीं पूछताछ के दौरान भी संबंधित पुलिसकर्मी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। पुलिस की छवि को खराब करने का आरोप इस पूरे प्रकरण को पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला मानते हुए विभागीय कार्रवाई की गई और जफर ईकबाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता देय होगा। सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली गांव में एक बकरी फार्म से 25 बकरियों की चोरी का मामला सामने आया था। पीड़ित राम भजन सहनी ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित के अनुसार, 24 सितंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे जब वह अपने बकरी फार्म पर पहुंचे तो देखा कि फार्म का ताला काटकर सभी बकरियां चोरी कर ली गई हैं। घटना के बाद गांव में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर एक बोलेरो पिकअप वाहन से बकरियों को ले जाते हुए देखा गया, जिससे तस्करी की आशंका जताई गई।
बताया जाता है कि इसी मामले की जांच के दौरान सिपाही जफर ईकबाल पर वादी से अनुचित व्यवहार और पैसे की मांग करने के आरोप लगे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।


