शराब पीकर हुड़दंग मचाया तो पुलिस लेगी खबर:न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर प्लान तैयार, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी सुरक्षित ट्रैफिक का माहौल

शराब पीकर हुड़दंग मचाया तो पुलिस लेगी खबर:न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर प्लान तैयार, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी सुरक्षित ट्रैफिक का माहौल

न्यू ईयर इवनिंग को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक मजबूत प्लान तैयार किया गया है। दिन ढलते ही पुलिस एक्शन मोड में रहेगी। अफसरों का साफ कहना है कि खुराफाती किसी भी दिशा में बख्शे नहीं जाएंगे। दो दिन शहर की सड़कों पर पुलिस का पहरा रहेगा। पहले एक नजर डालते हैं व्यवस्था पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि न्यू ईयर इवनिंग को देखते हुए भारी संख्या में प्रमुख चौराहो और स्थान पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। लगभग 50 अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट तैयार किए गए हैं। इन पॉइंट पर 4 से 5 पुलिसकर्मी एक समय पर मुस्तैद होंगे। इसके अलावा जहां-जहां सेलिब्रेशन की व्यवस्था की गई है, वहां पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। टोलियों में शहर की सड़कों पर रहेंगे अफसर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी रात में सड़कों पर रहेंगे। सभी एडिशनल एसपी, डिप्टी एसपी और थानेदार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था पर नजर बनाएंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि हर अफसर के पास अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले को पुलिस तत्काल हिरासत में लेकर थाने भिजवाने का काम करेगी। सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेगी ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक पुलिस को भी न्यू ईयर इवनिंग पर विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 85 ड्यूटी पॉइंट तैयार किए गए हैं। 2 दिन तक शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक पुलिस व्यवस्था संभालने का काम करेगी। 10 ब्रेथ एनालाइजर के साथ ट्रैफिक पुलिस रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की मौके पर ही जांच कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में रात 2 बजे तक नो एंट्री सुरक्षित सफर के लिए नो एंट्री का समय भी बढ़ाया गया है। अभी तक सामान्य दिनों में रात 10 बजे नो एंट्री खोल दी जाती थी। नए साल के जश्न को देखते हुए 2 दिन तक नो एंट्री का समय बढ़ाकर रात 2 बजे कर दिया गया है। ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नो एंट्री के निर्धारित बिंदु पर यह वाहन रुकेंगे। थाना पुलिस के निर्देश के बाद ही रात को यह रवाना होंगे। मैन पावर की दृष्टि से ट्रैफिक पुलिस – चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर। – 30 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर। – 45 ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल – 175 ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ​​​​​​​- 25 महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *