दिलावर खान से पीड़ित लोगों की समस्या सुनेगी पुलिस:मकान से 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां-जमीनों के एग्रीमेंट मिले थे, चिकलाना में लगेगा कैंप

दिलावर खान से पीड़ित लोगों की समस्या सुनेगी पुलिस:मकान से 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां-जमीनों के एग्रीमेंट मिले थे, चिकलाना में लगेगा कैंप

रतलाम के चिकलाना में ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी व सरगना दिलावर खान से गांव के पीड़ित लोगों की समस्या जानेगी। इसके लिए गांव में सोमवार से पुलिस कैंप लगाने जा रही है। ताकि दिलावर की करतूतों के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सके। दिलावर से जो भी पीड़ित है, वह सामने आ सके। दरअसल पुलिस को दिलावर खान के मकान से जमीनों की 200 से 300 रजिस्ट्रियां व जमीनों के एग्रीमेंट मिले है। यह दस्तावेज इतने थे कि तीन बोरे भर गए थे। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि माफिया गिरी कर आरोपी दिलावर खान ने लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर, डरा-धमकाकर जमीनें हड़पी है। दिलावर खान के डर के कारण कोई सामने आ नहीं पाया। इसको लेकर चिकलाना में पुलिस कैंप लगाएगी। ग्रामीणों से मिले एसपी
भोपाल से रतलाम आने के बाद एसपी अमित कुमार भी रविवार रात चिकलाना में दिलावर खान के मकान पर पहुंचे। एसपी के साथ ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल, जावरा सीएसपी युवराज सिंह मौजूद रहे। एसपी ने पूरे घर का मौका-मुआयना किया। हर एक पहलु को अपने स्तर से जांच कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। एसपी कुमार से चिकलाना में सरपंच प्रतिनिधि गड्‌डूसिंह चंद्रावत, नरेंद्रसिंह चंद्रावत के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मिले। एसपी को ग्रामीणों ने दिलावर खान की करतूतों के बारे में बताया। एसपी ने सभी को आश्वास्त किया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव के जो भी लोग प्रताड़ित है वह डरे नहीं, खुल कर सामने आए। इसलिए गांव में कैंप लगाकर समस्या जानी जाएगी। बढ़ेगी धाराएं दिलावर के घर में से दो साल पहले निलंबित सब इंस्पेक्टर रउफ खान के नाम का आईडी कार्ड व पुलिस वर्दी मिली है। इसके अलावा इंडियन आर्मी जम्मु एंड काश्मीर राइफल का एक आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर मुख्य सरगना दिलावर खान के बेटे मोहम्मद अजहर का नाम व आर्मी की यूनिफॉर्म पहने फोटो लगा है। आईडी कार्ड में अजहर ने अपनी रैंक लांस नायक की बता रखी है। पुलिस इन कार्डों के बारे में भी जांच में जुटी है। संभवत एक दो दिन में पुलिस इंडियन आर्मी के नाम के दुरुपयोग को लेकर आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ा सकती है। 22 तक पुलिस रिमांड 22 जनवरी तक 11 आरोपियों का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस के अधिकारी अलग-अलग अपने स्तर से पूछताछ कर रहे है। पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी। एसपी ने एसआईटी भी बनाई है। एसआईटी में पहले विवेचक अधिकारी के रूप में जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय को बनाया गया था। चूंकि वह पुलिस कार्रवाई की टीम में शामिल थे। जांच को लेकर कोई सवाल ना उठे इसके लिए विवेचक अधिकारी मालवीय को बदल कर महिला डीएसपी अजय सारवान को बनाया है। एसपी अमित कुमार ने बताया दिलावर खान के घर से बड़ी मात्रा में जमीनों से जुड़े जो दस्तावेज व आईडी कार्ड मिले है उनकी जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गांव में कैंप लगाकर पीड़ित लोगों की समस्या जानी जाएगी। जांच के बाद केस में धाराएं बढ़ाई जाएगी। यह था मामला पुलिस ने 15 जनवरी की रात ढाई बजे चिकलाना गांव में दिलावर खाने के 20 हजार स्क्वेयर फीट में फैले मकान में दबिश दी थी। यहां पर बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग बनाने का रॉ मटेरियल, केमिकल व उपकरण करीब 3 करोड़ लागत के बरामद किए थे। इसके अलावा 10 किलो 930 ग्राम एमडी जब्त की थी। जिसकी लागत करीब 10 करोड़ से अधिक है। घर के अंदर खड़ी स्कार्पियों व XUV 700 में से भी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग पकड़ी थी। जिसकी लागत 10 करोड़ से अधिक है। पुलिस ने दिलावर खान समेत उसकी दो पत्नियां, बेटे, बहु, बेटी व दामाद के अलावा 16 लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिलावर के घर सस्पेंड SI…बेटे के नाम आर्मी I-Card मिला​​​​​​​ रतलाम जिले के चिकलाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस कमरे में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी, वहां से दो साल पहले सस्पेंड किए गए सब-इंस्पेक्टर रऊफ खान के नाम का पुलिस आईडी कार्ड मिला है। इसके अलावा दिलावर खान के बेटे अजहर के नाम से इंडियन आर्मी की जम्मू एंड कश्मीर राइफल का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *