कपूरथला में होली के त्योहार पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती। जहां हुड़दंग और ट्रिपल राइडिंग करने वाले 25 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक इंचार्ज और पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेहरा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। बता दे कि पुलिस ने विशेष रूप से ट्रिपल राइडिंग और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों को निशाना बनाया। होली के अवसर पर जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग लगाकर खुशियां मना रहे थे, वहीं कुछ नवयुवकों द्वारा बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रंग उड़ाते हुए हुड़दंग किया जा रहा था। मंदिरों में भी पाठ-पूजा और फूलों की होली मनाई गई। ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य स्थानों पर तैनात रही।
25 वाहनों के काटे चालान पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक पीसीआर और ट्रैफिक टीमों ने मिलकर 25 बाइक सवारों के चालान काटे।पुलिस ने आम लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की है।


