सुपौल में एक नवविवाहिता को पहले करंट देकर फिर जलाकर मारने का आरोप है। पुलिस ने लड़की का शव जलती चिता से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई है। घटना सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत चैनपुर गांव की है। लड़की की पहचान पार्वती देवी के रूप में हुई। लड़की के मामा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिता बोले- ढाई लाख रुपए दहेज में दिए
मैंने अपनी बड़ी पुत्री पार्वती देवी की शादी 11 मई को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हरदी पश्चिम निवासी उमेश साह के पुत्र मनीष साह से की थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार जेवरात, घरेलू सामान और करीब ढाई लाख रुपए नकद उपहार स्वरूप दिए थे। कुछ दिनों बाद ही बाइक मांगने लगे
आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज और एक मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी नहीं होने पर पार्वती के साथ लगातार मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि बेटी ने कई बार मायके वालों को प्रताड़ना की जानकारी दी थी, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण उन्होंने समझौते का प्रयास किया। जला कर हत्या करने का आरोप
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पहले पार्वती को बिजली का करंट देकर गंभीर रूप से घायल किया गया और बाद में आग से जला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से ससुराल वालों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। मामा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे
इसी दौरान सूचना मिलने पर मृतका के मामा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां चिता से आधा जला शव बरामद किया गया। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस ने बेहतर परीक्षण के लिए शव को भागलपुर भेज दिया है। लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुपौल में एक नवविवाहिता को पहले करंट देकर फिर जलाकर मारने का आरोप है। पुलिस ने लड़की का शव जलती चिता से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई है। घटना सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत चैनपुर गांव की है। लड़की की पहचान पार्वती देवी के रूप में हुई। लड़की के मामा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिता बोले- ढाई लाख रुपए दहेज में दिए
मैंने अपनी बड़ी पुत्री पार्वती देवी की शादी 11 मई को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हरदी पश्चिम निवासी उमेश साह के पुत्र मनीष साह से की थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार जेवरात, घरेलू सामान और करीब ढाई लाख रुपए नकद उपहार स्वरूप दिए थे। कुछ दिनों बाद ही बाइक मांगने लगे
आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज और एक मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी नहीं होने पर पार्वती के साथ लगातार मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि बेटी ने कई बार मायके वालों को प्रताड़ना की जानकारी दी थी, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण उन्होंने समझौते का प्रयास किया। जला कर हत्या करने का आरोप
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पहले पार्वती को बिजली का करंट देकर गंभीर रूप से घायल किया गया और बाद में आग से जला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से ससुराल वालों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। मामा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे
इसी दौरान सूचना मिलने पर मृतका के मामा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां चिता से आधा जला शव बरामद किया गया। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस ने बेहतर परीक्षण के लिए शव को भागलपुर भेज दिया है। लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।