खगड़िया में दो थानों के थानाध्यक्ष बदले:मड़ैया ओपी अध्यक्ष निलंबित, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप

खगड़िया में दो थानों के थानाध्यक्ष बदले:मड़ैया ओपी अध्यक्ष निलंबित, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप

खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में दो थानों के थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में मड़ैया ओपी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को अलौली थाना से परबत्ता थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पुलिस कार्यालय खगड़िया में प्रभारी विधि शाखा के रूप में कार्यरत पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार को अलौली थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। मड़ैया ओपी को किया गया निलंबित मड़ैया ओपी अध्यक्ष के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 10 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान मड़ैया ओपी के कार्यों की समीक्षा में गंभीर लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता पाई गई थी। इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक रिक्की कुमार, ओपी अध्यक्ष मड़ैया ओपी को तत्काल निलंबित कर पुलिस केंद्र खगड़िया में योगदान देने का आदेश दिया गया है। लापरवाही या अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने यह भी संकेत दिया कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए भविष्य में भी निरंतर समीक्षा कर आवश्यक प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में दो थानों के थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में मड़ैया ओपी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को अलौली थाना से परबत्ता थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पुलिस कार्यालय खगड़िया में प्रभारी विधि शाखा के रूप में कार्यरत पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार को अलौली थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। मड़ैया ओपी को किया गया निलंबित मड़ैया ओपी अध्यक्ष के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। 10 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान मड़ैया ओपी के कार्यों की समीक्षा में गंभीर लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता पाई गई थी। इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक रिक्की कुमार, ओपी अध्यक्ष मड़ैया ओपी को तत्काल निलंबित कर पुलिस केंद्र खगड़िया में योगदान देने का आदेश दिया गया है। लापरवाही या अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने यह भी संकेत दिया कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए भविष्य में भी निरंतर समीक्षा कर आवश्यक प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *