रजौली और काशीचक में थानाध्यक्ष बदले, रंजीत बने रजौली के थानाध्यक्ष

सिटी रिपोर्टर| नवादा नवादा जिले के दो थानों में नए थानाध्यक्ष पदस्थापित किए गए हैं। रजौली और काशीचक थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। जानकारी के अनुसार, रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है और उन्हें शीघ्र ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। रजौली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए हिसुआ सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को रजौली का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह, काशीचक थाना में भी नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है। परनाडाबर के अपर थानाध्यक्ष गौतम कुमार को काशीचक का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त थानाध्यक्षों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। सिटी रिपोर्टर| नवादा नवादा जिले के दो थानों में नए थानाध्यक्ष पदस्थापित किए गए हैं। रजौली और काशीचक थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। जानकारी के अनुसार, रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है और उन्हें शीघ्र ही अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। रजौली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए हिसुआ सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को रजौली का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह, काशीचक थाना में भी नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है। परनाडाबर के अपर थानाध्यक्ष गौतम कुमार को काशीचक का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त थानाध्यक्षों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *