बड़वानी में ‘पुलिस खेल उत्सव’ शुरू:युवाओं को नशे-अपराध से दूर रखने की कोशिश; ग्राम रक्षा समितियों को सक्रिय करेंगे

बड़वानी में ‘पुलिस खेल उत्सव’ शुरू:युवाओं को नशे-अपराध से दूर रखने की कोशिश; ग्राम रक्षा समितियों को सक्रिय करेंगे

बड़वानी एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देश पर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने ‘पुलिस खेल उत्सव’ और ‘आपकी बात – पुलिस के साथ’ अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं और सीधे जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने की कोशिश ‘पुलिस खेल उत्सव’ के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट की टीमें गठित की जाएंगी, जिनसे लगभग 900 युवाओं को जोड़ा जाएगा। संबंधित थाना प्रभारी इन टीमों की निगरानी करेंगे और खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराएंगे। इस खेल आधारित जुड़ाव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाना और उन्हें आपराधिक प्रवृत्तियों व नशे से दूर रखना है। 5 अप्रैल को सागबारा में जनसंवाद कार्यक्रम ‘आपकी बात – पुलिस के साथ’ अभियान का पहला कार्यक्रम 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे थाना पाटी के ग्राम सागबारा (चेर्वी) में होगा। ग्राम रक्षा समिति सम्मेलन के रूप में होने वाले इस कार्यक्रम का विषय ‘आध्यात्मिक व सामाजिक पुनरुत्थान’ रखा गया है। इसमें प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रभु नारायण मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर युवाओं को अनुशासन और समाज सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। ग्राम रक्षा समितियों को सक्रिय करेंगे एसपी ने बताया कि इस अभियान के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव लिए जाएंगे। खेल और संवाद के माध्यम से पुलिस एक प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *