बड़वानी | खनिज विभाग द्वारा तहसील बड़वानी के ग्राम धनोरा में अवैध उत्खनन की आकस्मिक जांच की गई। कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े किए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।


