सेवर थाना क्षेत्र के गढ़ी जालिम में पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 14 दिनों में खुलासा कर दिया है। सेवर पुलिस और डीएसटी की ने संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी पड़ोसी सुरेंद्र उर्फ लहरू, निवासी गढ़ी जालिम सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी का सामान भी बरामद किया है। पीड़ित पुलिसकर्मी बलजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़ सोने-चांदी के जेवरात, 6 हजार नकद, रिवॉल्वर का लाइसेंस और 10 कारतूस चोरी कर लिए। शेष सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। भास्कर इनसाइट – हर गतिविधि पर नजर रखता था आरोपी सुरेंद्र आरोपी सुरेंद्र उर्फ लहरू का आपराधिक इतिहास संदिग्ध रहा है। उसके खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इस बार उसने अपने ही पड़ोसी और पुलिसकर्मी बलजीत सिंह के घर को निशाना बनाया। पड़ोसी होने के कारण उसे घर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


